फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल के स्वागत में आयोजन शुरू

Thu, 31 Dec 2015 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बीत रहा हर एक पल जहां साल 2015 को अतीत के यादों की ओर ले जा रहा है वहीं नए साल को हमारे करीब ला रहा है। नए साल के स्वागत में शहर में लोग अपने तरीके से कार्यक्रम का आयोेजन कर रहे हैं।
विज्ञापन


इनरव्हील क्लब की ओर से बुधवार को रेलवे स्टेशन रोड स्थित होटल में अखंड रामायण पाठ शुरू किया गया। वहीं ऊं साईंधाम मंदिर पर गुरुवार को भजन संध्या आयोजित होगी।

इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष सुजाता गिरोत्रा ने बताया कि नए साल का स्वागत भारतीय संस्कृति के रीति-रिवाज के अनुसार किया जाना प्रासंगिक है। इसलिए क्लब की ओर से अखंड रामायण पाठ शुरू किया गया है। इसकी पूर्णाहुति गुरुवार को होगी।
विज्ञापन


समापन पर भंडारा और सहभोज कर सभी के साथ नए साल का स्वागत परंपरागत तरीके से किया जाएगा। ऊं साईं धाम मंदिर त्रिपाठी गली प्रबंधन की ओर से नव वर्ष की पूर्व संध्या पर एक शाम बाबा के नाम भजन संध्या होगी। अंत में प्रसाद स्वरूप छप्पन भोग का वितरण किया जाएगा।

अध्यक्ष राजेंद्र मोदनवाल ने बताया कि इस साल भी नए साल का स्वागत साईं भजनों से होेगा। इसमें झांकी भी निकाली जाएगी। शाम को छह बजे से अलौकिक शृंगार और मंगल आरती होगी। आखिर में छप्पन भोग वितरित किया जाएगा। रात में आठ बजे से साईं भजनों का क्रम शुरू होगा, जो देर रात तक चलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें