फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक आस्थानों के विकास पर जोर

Thu, 31 Dec 2015 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में कमिश्नर पीके सिंह ने औद्योगिक क्षेत्र में सड़क और नाली आदि मूलभूत जरूरतों को सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया। कहा कि बस्ती मंडल में औद्योगिक विकास की अनंत संभावनाएं हैं। उद्यमियों को हर संभव सहयोग देकर औद्योगिक आस्थानों को मानक के अनुरूप विकसित किया जाए।
विज्ञापन


आयुक्त ने उद्योगों के लिए विद्युत भार की मंजूरी के मामलों का समयबद्ध निस्तारण कराने का निर्देश दिया। बताया गया कि जिला उद्योग केंद्र बस्ती की कुल 20, सिद्धार्थनगर की चार और संतकबीर नगर की 12 विद्युत स्वीकृतियां प्रदान की गई हैं।

डीएम बस्ती अनिल कुमार दमेले ने जिले में स्थापित लघु औद्योगिक इकाइयों, प्रधान मंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम औद्योगिक इकाइयों के संबंध में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी। कमिश्नर ने लीड बैंक अधिकारी जेएन तिवारी से बैंकों की सब्सिडी के संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


उद्योग बंधु के पदाधिकारी हरिश्चंद्र शुक्ला के ध्यान आकृष्ट कराए जाने पर आयुक्त ने बस्ती-कांटे मार्ग के गड्ढों के भराव और पुलिया को एक सप्ताह में ठीक कराने का निर्देश दिया। कमिश्नर ने औद्योगिक क्षेत्र में डीजल चोरी और आपराधिक घटनाओं के सवाल पर पुलिस को प्रभावी कार्रवाई का निर्देश दिया।

बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त आशुतोष तिवारी, उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र बस्ती एके श्रीवास्तव, उपायुक्त जिला उद्योग संतकबीरनगर और सिद्धार्थ नगर मो. रज्जाक जगदीश नरायन तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें