फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा में श्रीराम के जयघोष से गूंजा शहर

Sat, 16 Apr 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामनवमी पर हियुवा के कार्यकर्ताओं ने शोभा यात्रा निकाली। - फोटो : रमेश मिश्र
विज्ञापन
बस्ती। चैत्र रामनवमी पर शुक्रवार की शाम भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भगवान श्रीराम और शेरोवाली मईया के जयकारे से वातावरण गुंजायमान रहा। रथों पर निकली राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान आदि की झांकी के अलावा साईंनाथ की पालकी आकर्षण का केंद्र रही। ऊं साईंधाम मंदिर गांधीनगर से निकली शोभायात्रा पहले हनुमान गढ़ी गांधीनगर पहुंची।
विज्ञापन


वहां पूजन आरती के बाद बैंड बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में सबसे आगे आकर्षक ढंग से सजाए गए घोड़े इसकी शान बढ़ा रहे थे। श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता, संत रविदास की झांकी सबको लुभा रही थी तो शिव पार्वती की झांकी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। साईं बाबा की पालकी कंधे पर उठाए साईं भक्त सांई के जयकारे लगा रहे थे। शोभायात्रा में भगवान राम से लेकर साईंंनाथ महराज तक की आकर्षक झांकियों को देख ऐसा लग रहा था मानो एक साथ सभी देवी-देवता आशीर्वाद देने जमीं पर उतर आए हों।

डीजे की म्यूजिक में भक्ति गीतों पर थिरकते श्रद्धालुओं के पांव भगवान श्रीराम के साथ ही मां दुर्गा, साईंनाथ का जयघोष कर रहे थे। श्रद्धालु अपनी कलाओं का प्रदर्शन शोभायात्रा में कर रहे थे। शोभायात्रा गांधीनगर, रोडवेज, अस्पताल चौराहा, दक्षिण दरवाजा चौराहा, मंगल बाजार, करुआ बाबा चौक, बंसत दास मंदिर होते हुए मारवाड़ी मंदिर पांडेय बाजार पहुंची। वहां पूजन आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। शोभायात्रा में कमल टेंट हाउस, राज टेंट हाउस, साईंनाथ मंदिर समिति कटरा आदि ने विभिन्न व्यवस्था संभाल रखी थी।
विज्ञापन


इस मौके पर हियुवा के प्रदेश मंत्री अरुण भारती, जिलाध्यक्ष अज्जू हिंदुस्थानी, हिंयुवा के  राजू मोदनवाल, बबलू यादव, राना प्रदीप सिंह, रमेश पांडेय, रामदिनेश चौधरी, प्रकाश चौधरी, नागेंद्र बहादुर सिंह, जयप्रकाश सिंह, पप्पू जायसवाल, विनय सिंह, रमेश चंद्र, कन्हैयालाल, विनय यादव,  जितेंद्र यादव, मनोज रघुवंशी, अजय मिश्र, प्रदीप सिंह, सुनील राव, सुधाकर यादव, विचित्र मणि पांडेय, अनुज सिंह, शेषमणि यादव, भाजपा के  जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, पूर्व जिलाध्यक्षदयाशंकर मिश्र, यशकांत सिंह, सुशील सिंह, गोपेश्वर त्रिपाठी, पुष्कर मिश्र, अभिषेक पाल, गिल्लम चौधरी, शरद सिंह रावत, अनिल कमलापुरी, अखंड पाल, संजय मिश्र, संतजी मिश्र, नागर दास मिश्र, विकास बरनवाल, विक्की यादव, अशोक मिश्र, चंद्रभूषण प्रजापति, घनश्याम मिश्र, सूरत प्रसाद दूबे सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें