फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ई-टिकट घोटाले के मास्टर माइंड की संपत्ति जब्ती की कार्रवाई शुरू

Tue, 20 Jun 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। आईआरसीटीसी टिकट घोटाले के मास्टरमाइंड हामिद के पिता और करीबियों के नाम पर दर्ज जमीन और मकान की जब्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई है। सोमवार को देरशाम कप्तानगंज पहुंची नायब तहसीलदार और एसएचओ हर्रैया की टीम ने अवैध कमाई से अर्जित जमीन को धारा 14 ए के तहत जब्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन

दिसंबर 2019 में रेलवे के ई-टिकटिंग का फर्जी साफ्टवेयर तैयार करके करोड़ों रुपये के घोटाले का पुलिस ने पर्दाफाश किया था। उसका मास्टरमाइंड कप्तानगंज थानाक्षेत्र के रमवापुर का निवासी हामिद अशरफ था। पुलिस ने पहले उसे और बाद में उसके पिता जमीरुल हसन उर्फ लल्ला को गिरफ्तार किया था। उसके पिता पर आरोप है कि हामिद के काली कमाई से उसने कप्तानगंज कस्बे के अलावा कई जगह जमीन जायदाद खरीदा है। पुलिस ने 12 करोड़ की कीमती रजिस्ट्री जमीन के दस्तावेज, बैंक खातों में 90 लाख रुपये के बांड बरामद किया था। इसके अलावा 30 लाख रुपये बैक खाते में पाए गए थे। इसे फ्रीज किया गया था।
इस मामले में गैंगस्टर के तहत कार्रवाई करके हर्रैया थाने को तफ्तीश सौंपी गई थी। बाद में काली कमाई से अर्जित संपत्तियों का ब्योरा जुटाया गया। इसकी रिपोर्ट एसडीएम के जरिए डीएम को भेजी गई थी। डीएम के निर्देश पर उन संपत्तियों की जब्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई है। इस कार्रवाई में कप्तानगंज कस्बे के जसईपुर में बना मकान, बनकटा और रमवापुर की जमीन शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें