फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नौकरी के नाम पर 80 हजार हड़पे, तीन पर केस

Tue, 20 Jun 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की नौकरी दिलाने के नाम पर चार साल पूर्व तीन लोगों ने मिलकर 80 हजार रुपये ले लिया। नौकरी न मिलने से आहत युवती के परिजनों ने न्यायालय में वाद दाखिल किया। न्यायालय के आदेश पर पैकोलिया पुलिस ने सोमवार को तीन लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पैकोलिया थानाक्षेत्र के बड़ेरिया कुंवर गांव निवासी विक्रमाजीत वर्मा ने न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम के न्यायालय में छह जून 2019 को वाद दाखिल कर बताया कि मेरे परिचित घिराऊ निवासी हर्रैया भिरवा थाना क्षेत्र हर्रैया ने मेरी भतीजी को आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। कहा कि मेरे परिचय के अनिल सिंह पंचायती राज विभाग में हैं। उनके सम्पर्क के राहुल यादव निवासी भरथरा थाना सुखपुरवा जनपद बलिया के निवासी हैं। जो बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में बड़े पद पर कार्यरत हैं। इसी झांसे में आकर तीनों लोगों ने तीन बार में 80 हजार रुपये भारतीय स्टेट बैंक हिमाचल प्रदेश के खाते में मंगवाए मगर नौकरी आज तक नहीं मिली। फोन पर भी बातचीत नहीं हो पाती और घिराऊ भी टालमटोल करते रहते हैं। मामले की गम्भीरता को देखते हुए न्यायालय ने थानाध्यक्ष पैकोलिया को मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया । थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर तीनों आरोपियों पर सुसंगत धारा में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें