टिनिच (बस्ती)। भानपुर तहसील की टिनिच शुक्ल ग्राम पंचायत में शुक्रवार को गांव की समस्या, गांव में समाधान अभियान के तहत पंचायत भवन में चौपाल आयोजित की गई। चौपाल की अध्यक्षता एडीओ-एजी विजय कुमार चौधरी ने की।
मौके पर चार लोगों ने किसान सम्मान निधि, आंगनबाड़ी में राशन न मिलने और गांव में चकरोड पैमाइश की शिकायतें कीं। ग्राम विकास अधिकारी अरुणेश पाल ने बताया कि किसान सम्मान निधि और वरासत के मामले को मौके पर निस्तारित किया गया। लेखपाल आरपी यादव ने चकरोड की पैमाइश करने का आश्वासन दिया। चौपाल में ग्राम पंचायत की ओर से दो प्रोजेक्ट का भौतिक सत्यापन भी किया गया। ग्राम प्रधान रामदीन शुक्ल, स्वास्थ्य विभाग से आशा केतकी, आगनबाड़ी सुशीला, देवकी नंदन मिश्र, रक्षाराम चौधरी, राम कुमार चौधरी, विरजू, राजेश, बहोरे, राम नयन आदि उपस्थित रहे। संवाद