फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: निजी अस्पताल सील, भर्ती मरीजों को भेजा सीएचसी

Thu, 21 Sep 2023 11:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- सीएचसी भानपुर के निकट संचालित किया जा रहा था
विज्ञापन

- एसडीएम के निरीक्षण में नहीं मिले जिम्मेदार, भर्ती पाए गए चार मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी

भानपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से कुछ ही दूरी पर पब्लिक हॉस्पिटल के नाम से संचालित निजी अस्पताल का निरीक्षण करने एसडीएम आशुतोष तिवारी दल-बल पहुंचे। इस दौरान अस्पताल में चिकित्सक, संचालक एवं प्रबंधन से जुड़े अन्य जिम्मेदार मौजूद नहीं मिले। पंजीकरण से संबंधित कोई प्रपत्र उपलब्ध न होने पर एसडीएम ने संबंधित अस्पताल को सील करा दिया।
विज्ञापन

तहसीलदार पंकज गुप्ता, सीएचसी अधीक्षक डाॅ. सचिन चौधरी और प्रभारी निरीक्षक शैलेष सिंह के साथ एसडीएम अचानक पब्लिक हॉस्पिटल के नाम से संचालित निजी अस्पताल में पहुंचे। यहां तीन मरीज भर्ती पाए गए। उनकी देखभाल के लिए चार महिला और एक पुरुष कर्मचारी मौजूद मिले। चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टॉफ एवं अन्य जिम्मेदार नहीं मिले। मामला संदिग्ध देख एसडीएम ने नाराजगी जताई। अस्पताल को सील कराते हुए यहां भर्ती मरीजों को तत्काल एंबुलेंस से सीएचसी भेजवाया। निर्देश दिए कि अस्पताल के संचालक शीघ्र ही वैध कागजात लेकर प्रस्तुत हों। उन्होंने कहा कि यदि अस्पताल के पंजीकरण से संबंधित प्रपत्र उपलब्ध नहीं कराया गया तो आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जांच की गई है। फिलहाल प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें