बस्ती। लखनऊ के इंदिरा प्रतिष्ठान में 26 जून को उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद का ग्रीष्मकालीन प्रांतीय अधिवेशन आयोजित होगा। इस अधिवेशन में तदर्थ प्रधानाचार्यों के स्थायीकरण सहित 14 सूत्रीय मांगें पूरा कराने के लिए संगठन निर्णायक संघर्ष की रणनीति तय करेगा।
अधिवेशन में जनपद के प्रधानाचार्यों की सहभागिता के लिए बुधवार को स्काउट भवन पर बैठक हुई। जिलाध्यक्ष योगेश शुक्ल, मंत्री डाॅ. हरेन्द्र प्रताप सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष आज्ञाराम चौधरी, कोषाध्यक्ष विद्याधर वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार के ढुलमुल रवैए के कारण प्रधानाचार्यों की लंबित समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। 26 जून को राजधानी में ग्रीष्मकालीन अधिवेशन में सरकार पर दबाव बनाने की योजना तय की जाएगी।
उपाध्यक्ष डाॅ. मनोज सिंह, संजय द्विवेदी, डाॅ. बृजेश कुमार पासवान, डाॅ. केडी द्विवेदी, मनोज कुमार सिंह व संयुक्त मंत्री डाॅ. प्रमोद उपाध्याय, सदस्य कार्यकारिणी डाॅ. अरुण मिश्र और कौशलेंद्र मिश्र, सर्वेन्द्र नारायन द्विवेदी ने संबोधित किया। संवाद