फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ऑटो की टक्कर से प्रधानाध्यापक घायल, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। राम जानकी मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के दुबौली दुबे गांव के पास रविवार की सुबह टहलने निकले प्रधानाध्यापक को अनियंत्रित होकर ऑटो ने टक्कर मार दिया। जिससे वह घायल हो गए। उनको लोगों ने सीएचसी बहादुर भर्ती कराया जहां से मेडिकल कॉलेज बस्ती रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रधानाध्यापक सुवर्ण लाल (43) निवासी दुबौली दुबे थाना कलवारी रविवार की सुबह सड़क के किनारे टहल रहे थे तभी अचानक कलवारी की तरफ आ रही ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसकी चपेट में आने से प्रधानाध्यापक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में डॉ. प्रेम प्रकाश त्रिपाठी उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर ले गए। वहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज बस्ती रेफर कर दिया। वहां से परिजन उनको मेडिकल कॉलेज लखनऊ ले गए जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रधानाध्यापक सुवर्ण लाल बहादुरपुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय धौरहरा में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें