फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में प्रिंस का कमाल: 97 फीसदी अंक लाकर प्रिंस बने टॉपर, दूसरे और तीसरे स्थान पर बेटियों का दबदबा

Thu, 14 May 2026 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

परीक्षा परिणाम आने की सूचना मिलते ही विद्यार्थियों में कौतूहल बढ़ गया। विद्यार्थियों के अनुसार घर बैठे ही परिणाम की जानकारी मिल गई। सबसे तेज गति से सीबीएसई के वेबसाइट पर परिणाम देखने को मिला। दो दिनों से परिणाम को उहापोह की स्थिति रही। जैसे ही वेबसाइट पर परिणाम प्रदर्शित होने लगा लोग उत्सुकता के साथ वेबसाइट से चिपके रहे।
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के उत्तीर्ण छात्रों का समूह और टॉप करने वाला प्रिंस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीएसई इंटरमीडिएट का परिणाम बुधवार को दिन में 1:30 बजे के बाद वेबसाइट पर ऑनलाइन प्रदर्शित होने लगा। एक घंटे के अंदर सभी विद्यार्थियों को परिणाम की जानकारी हो गई। 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले मेधावी खुशी से उछल पड़े।

विज्ञापन


सर्वाधिक 97 प्रतिशत अंक लाकर प्रिंस राव टॉपर जिला टॉपर बने तो दूसरे और तीसरे स्थान पर बेटियों का दबदबा रहा। सृष्टि मिश्रा 96 प्रतिशत अंक हासिल द्वितीय और आयुषी मिश्रा तथा श्रेयशी सिंह ने 95 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा स्थान हासिल किया।

परीक्षा परिणाम आने की सूचना मिलते ही विद्यार्थियों में कौतूहल बढ़ गया। विद्यार्थियों के अनुसार घर बैठे ही परिणाम की जानकारी मिल गई। सबसे तेज गति से सीबीएसई के वेबसाइट पर परिणाम देखने को मिला। दो दिनों से परिणाम को उहापोह की स्थिति रही।

जैसे ही वेबसाइट पर परिणाम प्रदर्शित होने लगा लोग उत्सुकता के साथ वेबसाइट से चिपके रहे। विद्यार्थी अपना परिणाम जानने के बाद अपने दोस्तों का परिणाम देखने में लगे रहे। सीबीएसई की वेबसाइट के अलावा डीजी लॉकर और उमंग एप पर भी परिणाम देखने की होड़ मची रही। कुछ ही देर के बाद मेधावी उछल पड़े।

विद्यालय से लेकर घर तक खुशियां छा गई। स्कूलों में मेधावियों की इस नई उड़ान को प्रोत्साहित करने के लिए जश्न जैसा माहौल रहा। स्कूल प्रबंधक और शिक्षक मेधावियों के साथ खुशी का इजहार करते नजर आए। इस बार जिले के 42 सीबीएसई विद्यालयों के कुल 4676 विद्यार्थी परीक्षा में हिस्सा लिए थे।

प्रिंस का कुशल चिकित्सक बनने का सपना
कलवारी क्षेत्र के कुशौरा बाजार के निवासी राम सजीवन राव के दूसरे नंबर के संतान प्रिंस राव ने जिला टॉपर बनकर घर को खुशियों से भर दिया है। वह घर से 18 किमी दूर सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग, बस्ती के छात्र है। रोजाना साधन से स्कूल आकर पढ़ाई करते रहे। उनका कहना है कि अगला लक्ष्य नीट परीक्षा उत्तीर्ण करना है।
विज्ञापन

उम्र कम होने की वजह से इस बार नीट की परीक्षा में वह हिस्सा नहीं ले पाए थे। वह आगे चलकर कुशल चिकित्सक बनकर लोगों की सेवा का सपना संजोए है। प्रिंस के बड़े भाई आर्पिक बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं। छोटे भाई मयंक अभी कक्षा नौ में है। माता मीना देवी गृहिणी है। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। वह अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के अलावा गुरुजनों को दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें