अटल प्रेक्षागृह से संचारी रोग का शुभारंभ करती चेयरमैन नेहा वर्मा व सीडीओ सार्थक अग्रवाल
बस्ती। संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंंभ रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने अटल प्रेक्षागृह से किया। उन्होंने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाई और रवाना किया। कहा कि यह अभियान 31 अक्टूबर तक चलेगा। 11 विभाग इसमें सहयोग करेंगे।
सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने कहा कि कोई भी बुखार दिमागी बुखार हो सकता है, जिससे शारीरिक और मानसिक विकलांगता का खतरा रहता है। उन्होंने कहा कि जागरूकता के माध्यम से संचारी रोगों से बचाव संभव है। इसलिए अपने आस पास स्वच्छता रखे।
खुद जागरूक हो दूसरों को भी जागरूक करें। संक्रामक बीमारियों से बचने के लिए घर के आसपास न तो गंदा पानी जमा होने दें, नहीं गंदगी रहने दें। जहां गंंदगी होती है संक्रामक बीमारियां तेजी से फैलती है। जागरूकता वाहन गांव-गांव और शहर के सभी वार्डों में जाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य होगा। सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने स्वच्छता को लेकर विशेष ध्यान रखने की बात कही। कहा कि 11 विभाग इस अभियान में सहयोग करेंगे। सभी की जिम्मेदारी तय करते हुए निर्देशित किया। संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल डिप्टी सीएमओ डॉ. एके चौधरी ने कहा कि 15 अक्तूबर से दस्तक अभियान शुरू होगा। इस दौरान भाजपा नेता अंकुर वर्मा, सीवीओ डॉ. अरुण मौजूद रहे।