फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ईपीएफओ के नवनियुक्त कर्मचारियों के लिए सेमिनार आज

Mon, 06 Oct 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर के तत्वावधान में छह अक्टूबर को मिश्रौलिया स्टेट, जिला कारागार के पास स्थित एक इंस्टीट्यूट परिसर में एक विशेष सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। सेमिनार का समय सुबह 11 बजे से 12 बजे तक निर्धारित है। कार्यक्रम में अखिलेश सिंह, लेखाधिकारी, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर नवनियुक्त कर्मचारियों को संबोधित करेंगे। वे प्रतिभागियों को कर्मचारी भविष्य निधि अधिनियम, 1952 के अंतर्गत मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। इसके अलावा, एक अगस्त से लागू प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत नवनियुक्त कर्मचारियों और नियोक्ताओं को मिलने वाले लाभों पर भी व्याख्यान दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें