बरात घर.. बदहाल
- फोटो : अमर उजाला
ब्लॉक के विस्नोहरपुर गांव में 2003 में वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राज्यसभा सांसद रहते हुए अपनी निधि से बरात घर का निर्माण कराया था। तब वे यहां कानपुर से भूमिपूजन के लिए भी आए थे। देखभाल के अभाव में यह भवन जीर्णशीर्ण हो चला है।
कस्बे से करीब सात किमी दूर माझा-कप्तानगंज मार्ग पर विस्नोहरपुर गांव स्थित है। 2003 में इसे साढ़े तीन लाख रुपये की लागत से यूपी निर्माण कारपोरेशन लिमिटेड ने इसे बनवाया था। बरातघर की खिड़कियां, दरवाजे, फर्श, दीवारें खराब जर्जर हैं। बरात घर तक जाने के लिए रास्ता भी नहीं है। जिससे इसका उपयोग नहीं हो सका।
वर्तमान में यह जीर्णशीर्ण हालत में पहुंच गया। गांव के रामपाल शर्मा, महेश प्रसाद शर्मा, धर्मेंद्र कुमार आदि ने बताया कि निर्माण के बाद किसी भी जिम्मेदार ने इसकी ओर ध्यान नहीं दिया। यदि यहां तक पहुंचने के लिए रास्ते का निर्माण कराया गया होता तो यह उपयोग में होता।
बगल में कब्रिस्तान होने के कारण भी इसका उपयोग कभी शुुभ कार्यों के लिए नहीं किया गया। कप्तानगंज विधायक सीए चंद्र प्रकाश शुक्ला बोले, मामले की जानकारी की मिली है। जल्द ही बरात घर का कायाकल्प कराया जाएगा।
मरम्मत के लिए भेजा गया है प्रस्ताव
प्रधान बीना सिंह ने बताया कि बारात घर के जीर्णोद्धार के लिए प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। धनराशि का आवंटन होती ही भवन की मरम्मत कराई जाएगी।
बस्तीः कप्तानगंज विकास खंड के विस्नोहरपुर गांव में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सांसद निधि से बना बरात घर- फोटो : BASTI