फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की कोशिश के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीसी सदस्य और दुकानदार से की थी लूट की कोशिश
विज्ञापन

लखनऊ और गोंडा से चुराई दो बाइक व तमंचे बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सरेराह लूट की कोशिश करने वाले तीन बदमाशों को छावनी पुलिस ने स्वाट टीम की मदद से छावनी थाना क्षेत्र के हनुमानगंज पुलिया के पास से मंगलवार को पकड़ लिया। इनके पास से दो तमंचे और दो चोरी की बाइक बरामद हुई। बदमाशों ने पुलिस के सामने कबूल किया कि अमौलीपुर नहर पुलिया के पास दुकानदार से रुपये छीनने का प्रयास किया था।
एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि पकड़े गए तीनों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। शौक पूरा करने के लिए तीनों ने लूट की कोशिश की मगर कामयाब नहीं हुए। गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक तिवारी उर्फ अबू निवासी पावड़ थाना छावनी, राजकुमार तिवारी निवासी भावपुर थाना कप्तानगंज और जितेंद्र पाठक निवासी बछईपुर थाना छावनी शामिल हैं। पकड़े गए तीनों ने पूछताछ में बताया गया कि एक बाइक लखनऊ से और एक गोंडा से चोरी की थी। ये लोग नंबर प्लेट बदलकर चलते थे, ताकि पकड़े न जा सकें। पुलिस के मुताबिक इनके पास जब जेब खर्च की जरूरत होती थी तो सुनसान जगह पर जाकर राहगीरों को रोककर डरा-धमकाकर पैसा छीन लेते थे या चुरा लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट की दोनों कोशिश तीनों की करतूत
छावनी थाने के नियामतपुर निवासी सुनील कुमार मौर्या क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। उनका विक्रमजोत में मेडिकल स्टोर है। रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह दुकान बंद करके वापस घर आ रहे थे। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने घेर लिया। डर के मारे सुनील शोर मचाने लगे तो बदमाश भाग निकले। इससे तीन दिन पहले भी पान की दुकान करने वाले दुकानदार से भी लूट की कोशिश की गई थी। उनकी कनपटी पर बदमाशों ने तमंचा सटा दिया था। मगर दुकानदार ने दिलेरी दिखाते हुए बदमाशों का तमंचा छीन लिया था। आसपास के लोग जुटने लगे तो बदमाशों को भागना पड़ा था। हालांकि इस प्रकरण का उसने मुकदमा दर्ज नहीं कराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें