फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो सड़कों के चौड़ीकरण की तैयारी, चालक भरेंगे फर्राटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में दो प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की तैयारी शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने दोनों सड़कों के अवशेष हिस्से का निर्माण कराने के लिए करीब 20.11 करोड़ रुपये की ई-निविदा जारी की है। इससे मार्गों की स्थिति बेहतर होने के साथ आवागमन भी सुगम होने की उम्मीद है। विभाग की ओर से जारी निविदा में दोनों कार्यों को पूरा करने के लिए अलग-अलग समयसीमा निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता कर्मवीर सिंह ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया शुरू है। जल्द ही फर्म चयनित कर वर्कऑर्डर जारी किया जाएगा। परसाखुर्द बुजुर्ग से अड़वाघाट मार्ग के अवशेष भाग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। इस पर 10 करोड़ 67 लाख 90 हजार रुपये खर्च होंगे। इसके लिए 21.36 लाख रुपये की धरोहर राशि निर्धारित की गई है। कार्य पूरा करने के लिए 12 महीने की समयसीमा तय की गई है।
वहीं, दूसरे कार्य में विशुनपुरवा हनुमानगंज सुरवार मार्ग के अवशेष भाग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कराया जाना है। इस पर 9 करोड़ 43 लाख 41 हजार रुपये खर्च होंगे। इसके लिए 18.87 लाख रुपये की धरोहर राशि रखी गई है। इस कार्य को 10 महीने में पूरा करना होगा। विभाग ने दोनों कार्यों के लिए ऑनलाइन निविदा आमंत्रित की थी। दोनों सड़कें अतिरिक्त जिला मार्ग योजना में चयनित हैं। स्थानीय नागरिक संजय सिंह, रितेश, राहुल ने बताया कि मार्ग पर वाहनों का दबाव अधिक है। अक्सर जाम लग जाता है। चौड़ीकरण से आवागमन में सहूलियत होगी और चालक आसानी से फर्राटा भर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें