फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी : मेडिकल कॉलेज में 47 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक क्लीनिकल ब्लॉक

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा इकाई ओपेक चिकित्सालय कैली। संवाद
विज्ञापन
बस्ती। मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा इकाई ओपेक चिकित्सालय, कैली का स्वरूप जल्द बदलने वाला है। अस्पताल परिसर में 47 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक क्लीनिकल ब्लॉक का निर्माण कराया जाएगा। शासन से परियोजना को वित्तीय स्वीकृति मिलने के साथ ही चार करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा अस्पताल परिसर के सौंदर्यीकरण, सड़क, नाली और खुले क्षेत्रों के विकास पर 13 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस कार्य के लिए भी एक करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी की गई है। वर्ष 2023 में क्लीनिकल ब्लॉक और परिसर के विकास का प्रस्ताव तैयार किया गया था। इस वर्ष शासन से वित्तीय मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य की प्रक्रिया तेज हो गई है। ग्राउंड प्लस फाइव (पांच मंजिला) क्लीनिकल ब्लॉक में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
भवन में विभिन्न विभागों की रिसर्च लैब, विभागाध्यक्षों, चिकित्सकों और प्रशिक्षु डॉक्टरों के लिए अलग-अलग कक्ष बनाए जाएंगे। साथ ही ओपीडी, चिकित्सा सेवाएं और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं एक ही भवन में संचालित होंगी।
विज्ञापन

नए भवन में मेडिकल छात्रों के लिए अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंस हॉल, वातानुकूलित व्यवस्था और लिफ्ट की सुविधा भी होगी। क्लीनिकल ब्लॉक के निर्माण के लिए ओपेक चिकित्सालय परिसर में करीब 2,093 वर्गमीटर भूमि उपलब्ध कराई गई है। भवन में मेडिकल कॉलेज के 15 विभाग संचालित होंगे। वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर और इमरजेंसी अलग भवनों में संचालित हो रहे हैं।
क्लीनिकल ब्लॉक बनने के बाद सभी प्रमुख चिकित्सा सेवाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी, जिससे मरीजों और चिकित्सकों दोनों को सुविधा मिलेगी। क्लीनिकल ब्लॉक और परिसर विकास का कार्य राजकीय निर्माण निगम को सौंपा गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें