नगर बाजार। बस्ती जनपद के स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले वशिष्ठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में 30 अप्रैल को सुबह सात बजे भूमि पूजन होगा। तीन मई को सुबह जिला मुख्यालय स्थित सभी महापुरुषों के प्रतिमाओं की साफ सफाई की जाएगी।
कार्यक्रम संयोजक एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने बैठक करते हुए कहा कि खिलाडियों, और कलाकारों के आवास एवं भोजन सहित सभी व्यवस्था कर ली गई है। जनपद एवं प्रदेश के लब्ध प्रतिष्ठित कलाकार सांस्कृतिक समारोह का हिस्सा होंगे। राज्य स्तरीय जूनियर बालक बालिका खो खो चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों से खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। जनपदीय बालक बालिका हैंडबॉल, वाॅलीबाल कबड्डी प्रतियोगिताओं के लिए 29 मई से चार मई तक टीमें पंजीकरण करा सकती हैं। सभी विजेता, उपविजेता टीमों को ट्राॅफी व नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे।