बस्ती। अटल आवासीय विद्यालय बसेवा राय हर्रैया में शैक्षिक सत्र 2027-28 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो रही है। विद्यालय में निर्धारित 1000 सीटों में से 860 पर बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। 140 सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
इस बार प्रवेश केवल कक्षा छह में होगा। कक्षा नौ में दाखिले की प्रक्रिया नहीं होगी। प्रवेश प्रक्रिया को लेकर बुधवार को आयुक्त वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मंडल स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। अधिक से अधिक बच्चों तक प्रवेश की जानकारी पहुंचाने और प्रक्रिया समय से पूरी कराने के निर्देश दिए गए।