फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सांसद खेल महाकुंभ की तैयारी शुरू

Mon, 27 Nov 2023 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरपुर। ब्लाक स्तरी सांसद खेल महाकुम्भ का आयोजन किया जाना है। इसके लिए सांसद हरीश द्विवेदी ने झिनकू लाल त्रिवेनी राम चौधरी इंटर कालेज कलवारी में सोमवार को तैयारी बैठक की। इसमें सभी को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि सभी व्यवस्थाओं में विभागीय अधिकार व कर्मचारी और पार्टी कार्यकर्ता मिलकर करें। ताकि ब्लाक स्तरीय खेल को बेहतर तरीके से पूरा कराया जा सके। पिछले दो सांसद खेल महाकुम्भ में यदि किसी प्रकार की कमी रही हो तो उससे सीख लेते हुए सुधार कर लें। बैठक में ब्लाक संरक्षक प्रमुख प्रतिनिधि केके दुबे, प्रभारी ब्रम्हदेव यादव, संयोजक श्रुति अग्रहरि, राना दिनेश प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य आज्ञाराम चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गनेशपुर प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राना दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में सांसद खेल महाकुंभ को लेकर तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें