फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: श्रीगुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव में उमड़ी आस्था

Mon, 27 Nov 2023 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
गांधीनगर गुरूद्वारे पर डीएम अंद्रा वामसी को किया गया सम्मानित।
विज्ञापन
बस्ती। शांति व एकता के प्रतीक, विश्व बंधुत्व और भाईचारा का संदेश देने वाले सिख पंथ के संस्थापक श्रीगुरु नानक देव का 554 वां प्रकाशोत्सव गुरुद्वारा गांधीनगर में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। 19 नवंबर से शुरू हुए 8 दिवसीय आयोजन में कई कार्यक्रम किए गए। कीर्तन दरबार और गुरु के लंगर के साथ ही विशिष्ट जनों डीएम आंद्रा वामसी, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सेवादारों और अन्य सामाजिक लोगों को सिरोपाव भेंटकर उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


श्रीगुरु ग्रंथ साहब के चरणों में कीर्तन दरबार में भाई रकम सिंह रागी जत्था कानपुर वालों ने ‘सतगुरु नानक प्रगट्या, मिट्टी धुंध जग चानन होवा’ सुना कर संगत का मन मोह लिया। सारा वातावरण ‘बोले सो निहाल सत्य श्री अकाल’ से गूंज उठा। कई लोगों ने गुरुद्वारा साहिब में आकर गुरु के चरणों में माथा टेक प्रसाद ग्रहण किया। सिख संगत एवं आम जनमानस का धन्यवाद ज्ञापन सरदार गुरनाम सिंह और सरदार प्रभु प्रीत सिंह ने किया।
गुरुद्वारा साहब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी प्रदीप सिंह ने गुरु ग्रंथ साहब के आगे प्रार्थना कर सभी के सुखद जीवन की कामना की। कार्यक्रम में पूर्वांचल सिख वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सरदार जगबीर सिंह ने गुरु महिमा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सिख संगत और जनमानस ने संगत पंगत में बैठ गुरु का लंगर ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अमरजीत सिंह, बाबू रविंदर पाल सिंह सियाल, गुरु चरण सिंह, हरदीप सिंह, रविंद्र पाल सिंह, सनी सिंह, इंद्रजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें