फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गई है। शैक्षिक सत्र 2025-26 के पठन-पाठन का कार्य अंतिम चरण में है। कई विद्यालयों में शिक्षकों का दावा हैं कि पाठ्यक्रम पूरा कर लिया गया है। होली बाद कभी भी वार्षिक परीक्षा की समय सारिणी जारी हो सकती है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में 50 प्रतिशत शिक्षकों की ड्यूटी लगने के कारण परिषदीय स्कूलों की तिथियां अभी घोषित नहीं हो सकी है। विभाग के अनुसार 12 मार्च को बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद यह परीक्षा कभी भी शुरू कराई जा सकती है। क्योंकि एक अप्रैल से नया सत्र प्रारंभ हो जाएगा। ऐसे में विभाग के पास मार्च महीने में 18 दिन ही शेष बच रहे हैं। इस अवधि में परीक्षा और परिणाम दोनों जारी करने की जिम्मेदारी है।
बताया जा रहा है कि कक्षा एक से आठ तक के प्रश्न पत्र तैयार होने लगे हैं। बोर्ड परीक्षा से जैसे परिषदीय शिक्षकों को फुर्सत मिलेगी परिषदीय विद्यालयों की परीक्षा शुरू करा दी जाएगी। होली बाद समयसारिणी जारी की जाएगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। हालांकि परिषदीय बच्चों की वार्षिक परीक्षा से प्री-परीक्षा नहीं कराई गई है। अर्द्धवार्षिक परीक्षा के बाद से तैयारी के बाबत प्री- परीक्षा होनी चाहिए।
विज्ञापन

लेकिन, इससे जिम्मेदार बेखबर बने रहे। बीएसए अनूप कुमार ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गई है। होली के बाद समयसारिणी जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें