फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विद्यालयों में दूसरे दिन हुई प्री-बोर्ड परीक्षा, विद्यार्थियों ने की परखी तैयारी

विज्ञापन
प्री-बोर्ड परीक्षा देते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
बस्ती। माध्यमिक विद्यालयों में प्री-बोर्ड परीक्षा दूसरे दिन मंगलवार को भी कराई गई। विद्यालयों की इस आंतरिक परीक्षा में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा का पूर्वाभ्यास किया। परीक्षा से बाहर निकलने के बाद विद्यार्थियों ने कहा कि उन्हें इस प्री-परीक्षा से बोर्ड परीक्षा के तौर तरीके सीखने को मिल रहे हैं। इसके अलावा मुख्य परीक्षा की तैयारी भी हो रही है।
विज्ञापन

सुबह की पॉली में हाईस्कूल के विद्यार्थियों की विज्ञान विषय की परीक्षा ली गई। पिछले साल के रिजर्व के कोटे के विज्ञान विषय के प्रश्न पत्र वितरित किए गए। विद्यार्थियों ने अपने तैयारी के हिसाब से उत्तर पुस्तिकाओं में प्रश्न पत्र का जवाब लिखा। इसके बाद निर्धारित समय पर विद्यालय प्रशासन की ओर उत्तर पुस्तिकाओं को जमा कर लिया गया। वहीं द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा कराई गई।
एक निजी विद्यालय के इंटरमीडिएट छात्र शशांक ने बताया कि प्री-परीक्षा मुख्य परीक्षा के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है। सही ढंग से हम लोगों की तैयारी हो रही है दूसरे मुख्य परीक्षा में किस तरह के प्रश्न पत्र आते हैं इसका अनुभव भी मिल रहा है। जिले के 401 विद्यालयों में यह परीक्षा कराई जा रही है। इसमें 22 राजकीय विद्यालय, 70 सहायता प्राप्त विद्यालय और 309 वित्तविहीन विद्यालय शामिल है। इस बार हाईस्कूल में पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 39944 है। कुछ विद्यालयों में उत्तर पुस्तिकाओं की जांच भी शुरू कर दी गई है। ताकि परीक्षा खत्म होने के एक दो दिन बाद रिजल्ट दे दिया जाए।
विज्ञापन


15 जनवरी को होने वाली महाविद्यालयीय परीक्षा टली
गौर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों में चल रही सेमेस्टर परीक्षा के कार्यक्रम में फेरबदल कर दिया गया है। 15 जनवरी को होने वाली परीक्षा को मकर संक्रांति के सार्वजनिक अवकाश के चलते टाल दी गई है। इस दिन की होने वाली परीक्षाएं अब दो फरवरी को कराई जाएंगी। पं. महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज गौर के प्राचार्य प्रो. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 15 जनवरी को महाविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षा होनी थी। सार्वजनिक अवकाश घोषित होने के बाद यह परीक्षा अब दो फरवरी को कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें