सल्टौआ। सोनहा थाना क्षेत्र के छपिया गांव में जमीन खरीदने पर रुपये की लेनदेन को लेकर मंगलवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया छपिया कस्बे में नरखोरिया गांव के रामनिवास मौर्य, भिवापार निवासी वीरेंद्र पांडेय व ज्ञानदास मौर्य जमीन बेचने व खरीदने में रुपये की लेन देन को लेकर मारपीट कर रहे थे। तीनों को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों जेल भेज दिए गए। संवाद