फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अलविदा की नमाज में मुल्क में अमन और खुशहाली की दुआ

विज्ञापन
नगर बाजार के जामा मस्जिद में अलविदा की नमाज अदा करते नमाजी। संवाद
विज्ञापन
बस्ती। रमजान के आखिरी जुमा पर शुक्रवार को जिले भर की मस्जिदों में अकीदत के साथ नमाज अदा की गई। मुल्क के अमन-चैन की दुआ मांगी गई। नमाज के बाद मुस्लिम भाइयों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। साथ ही, ईद की अंतिम तैयारियों ने जोर पकड़ लिया। जिले में शनिवार को मनाई जाएगी। इस दौरान सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए थे। पुलिस संवेदनशील क्षेत्रों में चौकन्ना देखी गई।
विज्ञापन

नगर बाजार एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रमजान के आखिरी शुक्रवार को अलविदा की नमाज धूमधाम से अदा की गई। यह नमाज रमजान उल मुबारक की विदाई का प्रतीक है, जो मुसलमानों के लिए रहमत, बरकत और मगफिरत से भरा हुआ खास मौका माना जाता है। क्षेत्र के प्रमुख स्थानों नगर बाजार, गोटवा, कन्हौली, दयालपुर, ढोढऊपुर, पोखरा बाजार, पोखरनी, कुसौरा, बिरऊपुर, महनहिया समेत तमाम गांवों और कस्बों की मस्जिदों में बड़ी संख्या में मुस्लिमों ने जुमे की नमाज अदा की और अल्लाह से दुआएं मांगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें