आदर्श क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में प्रतापपुर और बक्सर की टीम के बीच खिताबी मुकाबला हुआ। प्रतापपुर ने बक्सर की टीम रोमांचक मुकाबले में महज चार रन से हराकर ट्राफी जीत ली।
बस्ती सदर विकास खण्ड के बक्सर गांव के खेल मैदान में चल रहे आदर्श क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये प्रतापपुर की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में सात विकेट खोकर 92 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बक्सर की पूरी टीम 14 ओवर में महज 88 रनों पर सिमट गई। इस प्रकार प्रतापपुर ने फाइनल मुकाबला चार रन से जीत लिया। मैन आफ द मैच प्रतापपुर के गौरव सिंह और मैन आफ द सिरीज रिंकू पाल रहे।
फाइनल मैच में मुख्य अतिथि सीएमएस के प्रबंधक और भजपा नेेता अनूप खरे ने विजयी खिलाडियों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि खेल में हार जीत से अधिक महत्व अनुशासन, प्रेम, आपसी भाई चारे का है। खेल हमें एक दूसरे से जोड़ने के साथ ही लक्ष्य का पीछा करने की प्रेरणा देता है।
आयोजक नीरज कुमार पाण्डेय ने अतिथियों, खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और प्राथमिक संसाधनों की जरूरत है। इस मौके पर अशोक, सचिन, फरहान, शाह आलम, ऐनुल हसन, असफाक, यमुना गुप्ता, वृजमोहन, मनौव्वर अली, मो. आजम आदि मौजूद रहे।