फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास के साथ मना गुरुगोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव

Tue, 05 Jan 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा कंपनी बाग की ओर से मंगलवार को सिखों के नौवें गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें दशमेश अखाड़ा, गदका पार्टी आकर्षण का केंद्र रहा। हर ओर गुरु गोेविंद सिंह के जयकारे और वाहे-वाहे गुरु गोविंद सिंह, आपे गुरु चेला की गूंज सुनाई दे रही थी।
विज्ञापन


दोपहर बाद गुरुद्वारा कंपनी बाग से शोभा यात्रा, विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। शोभा यात्रा में गुरुवाणी के साथ सबसे आगे निशान साहिब लिए सिख युवक चल रहे थे। शिरोमणि पंथ अकाली दशमेश रना दल एकनूर, बेखौफ खालसा निहंगा सिंह फौज अध्यक्ष जत्थेदार प्रीतम सिंह प्रीत ने अपने गतका से जनमानस में सराहनीय छाप छोड़ी। दशमेश खालसा लखीमपुर खीरी सरदार गुुरुदीप सिंह दशमेश अखाड़ा गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाया।

शोभायात्रा में महिलाएं शबद कीर्तन करती चल रही थीं। दशमेश अखाड़ा पार्टी में डायमंड सिंह, अमृत सिंह, दिलजोत सिंह, गुरुप्रीत सिंह, सेवी सिंह, करनजोत सिंह, करन सिंह, रोनित सिंह, रज्जू सिंह के करतब देख लोग दातों तले अंगुली दबाने को विवश हुए। शोभा यात्रा सुभाष तिराहा, मालवीय रोड होते हुए, रोडवेज तिराहे, गांधीनगर होते हुए वापस कंपनीबाग लौटी।
विज्ञापन


अंत में गुरुद्वारा कंपनी बाग के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी सुखचैन सिंह ने गुरुद्वारा साहिब के चरणों में अरदास कर सबके सुखमय जीवन की कामना की। शोभा यात्रा में शामिल गुरुघर के सेवक व पूर्वांचल सिख वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सरदार जगवीर सिंह, हरि सिंह बबलू, कुलदीप सिंह, राजेंद्र सिंह काका ने बताया कि आयोजन सात जनवरी को महान कीर्तन दरबार व गुरु के लंगर के साथ संपन्न होगा।

इसके कई विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन में सभासद प्रीतम सिंह, रघुवीर सिंह, बलजीत सिंह, गुरमुख सिंह, तरनजीत सिंह, हरिभजन सिंह, जसपाल सिंह, अमृतपाल सिंह, परमजीत सिंह, शीतू सिंह, सर्वजीत सिंह, त्रिलोचन सिंह, कुलवेंद्र सिंह जेमस, बाबी सिंह, उजागर सिंह, प्रभप्रीत सिंह, जसकीरत सिंह, सेवी सिंह, मंजीत सिंह, हरचरन कौर, सिंदर कौर, दमनप्रीत सिंह, नीरज धवन आदि मौजूद रहे।  

धर्म, देश व संस्कृति की रक्षा का संदेश दिया
शोभा यात्रा में रंगीन वस्त्रों, फूलों से सजी हुई गुरुग्रंथ साहब की सवारी उसके आगे गुरु की पवित्रता बनाए रखने के लिए पंच प्यारे जत्थेदार लाल सिंह, किशुन सिंह, ओंकार सिंह, जगजीत सिंह, रामसेवक सिंह एक गणवेश में धार्मिक पोशाक धारण किए हुए चल रहे थे जो यह दर्शा रहे थे कि धर्म, देश एवं संस्कृति की रक्षा के लिए दीन दुखियों की सेवा की लिए सदा तैयार रहेंगे चाहे भले ही इसके लिए कितनी ही कुर्बानियां क्यों न देनी पड़े।  

बाल अखाड़ा ने कला कौशल से लुभाया
शोभा यात्रा में जहां एक ओर हाथी, ऊंट, घोड़ा एवं ढोल बाजा लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे, वहीं दूसरी ओर दशमेश बाल अखाड़ा पार्टी ने अपने करतबों से सभी को लुभाया। बलवीर सिंह बैंड व भांगड़ा पार्टी लुधियाना वाले ने शोभा यात्रा में चार चांद लगाया।

पुष्पवर्षा कर स्वागत किया
हिंदू जागरण मंच की ओर से नेताजी सुभाष तिराहे पर शोभा यात्रा में शामिल लोगों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। जिला संयोजक नंदीश्वर दत्त ओझा ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने पूरी मानवता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। वरिष्ठ हिंदूवादी नेता इंद्रप्रकाश शुक्ल, विकास बरनवाल विजय ओझा, रवि पासवान, विजय श्रीवास्तव, कामेंद्र चौहान, डॉ अनिल श्रीवास्तव, सीताराम, जगन्नाथ आदि स्वागत करने वालों में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें