- मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती और प्रियंका गांधी की साल गिरहा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कांग्रेस पार्टी ने स्वामी विवेकानंद की जयंती और पार्टी की पूर्व महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी का जन्मदिन एक साथ मनाया। पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय ज्ञानू की अगुवाई में स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। वहीं सांसद प्रियंका को दूसरी इंदिरा गांधी बताया गया।
जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी जन महिला अस्पताल पहुंचे। यहां भर्ती मरीजों की कुशल क्षेम पूछते हुए उनमें फल वितरित किया। पार्टी कार्यालय परिसर में पौधे रोपित किए गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि युवाओं के लिए स्वामी विवेकानंद हमेशा आदर्श रहेंगे। कहा कि कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी की नेतृत्व क्षमता पार्टी और देश को नई ऊंचाई दे रही है। कांग्रेस पार्टी ही नहीं पूरा देश प्रियंका गांधी की नेतृत्व क्षमता का कायल है।
उनके रूप में भारत को दूसरी इंदिरा गांधी मिली है। वर्तमान में प्रियंका जैसे निडर एवं कर्मठशील नेतृत्व की जरूरत है। कांग्रेस नेता देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि देश कांग्रेस के हाथों में फिर से बागडोर देना चाहता है। इस दौरान संदीप श्रीवास्तव, राहुल चौधरी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। डॉ. आलोक रंजन, विनय तिवारी, रामपूरन चौधरी, विजय चौधरी, जयप्रकाश चौबे, शंकर यादव आदि मौजूद रहे।