फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्रजापति कुम्भकार महासंघ ने सौंपा ज्ञापन

Thu, 27 Mar 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बुधवार को अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम मिलन प्रजापति के नेतृत्व में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। शिल्पकार जाति के अर्न्तगत आने वाले कुम्हार, प्रजापति को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की।
विज्ञापन


महासंघ के राम मिलन प्रजापति ने बताया कि राज्यपाल द्वारा अधिनियम की अनुसूची 1 में संशोधन कर आदेश दिया गया है कि शिल्पकार, कुम्हार, प्रजापति पिछड़े वर्ग के स्थान पर अनुसूचित जाति समझे जायेंगे। संतकबीर नगर जनपद में कुम्हार, प्रजापति को शिल्पकार मानकर अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी किया गया है। इस आधार पर बस्ती में भी कुम्हार, प्रजापति को शिल्पकार मानकर अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी किया जाए।

ज्ञापन देने वालों में दिनेश कुमार, चन्द्रभान, परशुराम प्रजापति, राम मूरत, अमरावती देवी, रामयज्ञ, गोविन्द प्रसाद, अखिलेश प्रजापति, राम वृक्ष, राम सूरत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें