बस्ती। ग्राम पंचायत विकास की कड़ी और धूरी है। गांव के विकास और समाज में अपना योगदान देने वाले प्रधान ही श्रेष्ठ होते हैं। आप सभी ने बहुत ही सराहनीय कार्य अपने-अपने क्षेत्र में किए हैं। ये बातें मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने कही। वे शनिवार को अमर उजाला व मुथूट फाइनेंस की ओर से होटल बालाजी प्रकाश में आयोजित अमर उजाला श्रेष्ठ प्रधान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
मुख्य अतिथि ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद गांव की तस्वीर बदलने में सराहनीय कार्य करने वाले जिले के 50 प्रधानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें से 10 प्रधानों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान मिला। मुख्य राजस्व अधिकारी के पिता व सेवानिवृत निदेशक सेवायोजन उत्तर प्रदेश डॉ. सीबी भारती ने कहा कि आपको उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जा रहा है, यह अमर उजाला का सराहनीय पहल है।
आप सब प्रधानों के लिए अपने सीआरओ ने कहा कि सरकार हमेशा प्रधानों को प्रशिक्षित कराती रही है। विकास के पैरामीटर पर प्रधानों ने अच्छा कार्य किया है। उन्होंने कहा कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन पर ध्यान दें। स्वयं के स्रोत से आय उत्पन्न कर फोकस करें। इस दौरान प्रधानों ने भी अपने क्षेत्र में किए गए कार्यों को साझा किया।
ग्राहकों के सपनों को पंख दे रहा मुथूट फाइनेंस : मुथूट फाइनेंस के ब्रांच मैनेजर अनुराग मिश्रा ने कहा कि किसानों के बारे में भी अमर उजाला सोच रहा है, यह अमर उजाला का योगदान है। उन्होंने गोल्ड लोन के बारे में बताया कि गोल्ड लोन इमरजेंसी में काम आता है। मुथूट फाइनांस किसानों को भी खेती व अन्य कार्य के लिए गोल्ड के बदले लोन देता है। घर पहुंचकर भी लोन देने की सुविधा है। सोना निकालें और जरूरत पर लोन लें हम आपकी मदद करेंगे।