फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: युवती का यौन शोषण करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र में एक युवती को नौकरी का झांसा देकर यौन शोषण और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप एक युवक पर लगा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मुरादपुर निवासी रोहित कुमार (26) ने उसे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। विश्वास में लेकर आरोपी ने उससे संपर्क बढ़ाया और बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। बाद में वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता रहा। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। एएसपी श्यामकांत ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें