फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल भारतीय प्रधान संघ ने भरी हुंकार

विज्ञापन
प्रधानों की बैठक को संबोधित करते वक्ता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। अखिल भारतीय प्रधान संघ ने बुधवार को सात सूत्रीय मांगों के समर्थन में जिला अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए अमित सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायतों को लोक सभा और विधान सभा की तरह स्वराज का दर्जा मिलना चाहिए। तकि उनको स्वतंत्र अधिकारी मिल सके । जब तक यह अधिकार नहीं मिलेगा तब तक संघर्ष जारी रहेगा। 
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायतों को पंचायती राज व्यवस्था को शक्तिशाली बनाने की जगह सरकार ने ग्राम पंचायतों से अधिकारी वापस ले लिया। इसके कारण ग्राम पंचायतें स्वतंत्र रूप से कोई कार्य नहीं कर पा रही हैं। वहीं मनरेगा मजदूरों की मजदूरी बहुत कम है। इसको 175 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये करना चाहिए। सरकार केवल प्रधानों को बदनाम करने के लिए काम कर रही है। वहीं पंचायतों से शौचालय, स्कूल, पंचायत भवन, हैंडपंप की रिपेयरिंग का कार्य कराया जा रहा है। इसके कारण ग्राम पंचायत का विकास अवरुद्ध हो गया है। इस मौके पर परमहंस शुक्ल, अनिल सिंह, श्याम चरन शुक्ल, विनोद राजभर, जय प्रकाश पांडेय, कपिल देव चौधरी, विनोद पांडेय ,श्रीराम पांडेय, भागीरथ वर्मा, संजय उपाध्याय, अमित शुक्ला, अली अहमद, मातिबर चौधरी, मनोज संह, सहित तमाम प्रधान मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें