फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक परशुरामपुर निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक परशुरामपुर निलंबित
विज्ञापन

बस्ती। परशुरामपुर के माझा क्षेत्र में कच्ची शराब के धंधे पर अंकुश न लगा पाने और बियर शॉप के सेल्समैन की हत्या का पर्दाफाश करने में विफल रहे प्रभारी निरीक्षक परशुरामपुर को एसपी आशीष श्रीवास्तव ने सोमवार को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, थानाध्यक्ष कलवारी अरविंद कुमार शाही को परशुरामपुर का एसओ बनाया गया है। कलवारी में अभी किसी की तैनाती नहीं की गई है।
बता दें कि परशुरामपुर थाना क्षेत्र के माझा इलाके में बड़े पैमाने पर कच्ची शराब का निर्माण होता है और उसे जिले के साथ पड़ोसी जनपद गोंडा, अयोध्या के ग्रामीण इलाकों तक में भेजा जाता है। इस तरह की सूचना एसपी को लगातार मिल रही थी। लेकिन, कार्रवाई न होने से धंधे पर अंकुश नहीं लग पा रहा था। वहीं, शृंगीनारी बियर शॉप के सेल्समैन 42 वर्षीय विनय कुमार सिंह की 10 अप्रैल को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिस समय उन्हें गोली मारी गई, वह दुकान बंद कर परशुरामपुर थाना क्षेत्र में स्थित अपनी ससुराल कड़सरा गांव जा रहे थे। इस हत्याकांड में पुलिस अभी तक यह भी तय नहीं कर पाई है कि हत्या लूट के इरादे से की गई कि किसी पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया। वहीं, घटना को आठ दिन बीत जाने के बाद भी नतीजा शून्य है। ऐसे में पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने प्रभारी निरीक्षक परशुरामपुर आलोक सोनी को कार्य में उदासीनता, थाना क्षेत्र में अवैध शराब निष्कर्षण पर प्रभावी रोकथाम न कर पाने एवं थाना क्षेत्र में हुई हत्या की घटना के खुलासे में परिणामजनक कार्रवाई न कर पाने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें