गौर। पावर हाउस बभनान के अंतर्गत श्रृंगीनारी और बभनान फीडर के लाइन की ट्रिपिंग एवं ब्रेकडाउन को कम करने एवं लाइन का अनुरक्षण को लेकर साफ-सफाई का कार्य किया जाएगा।
कुछ जगहों पर लाइन की सीमा में आने वाले पेड़ की शाखों की कटाई-छंटाई कार्य किए जाने के करण शनिवार को सुबह आठ बजे से दो बजे तक उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी बभनान के एसडीओ उदय प्रताप यादव ने दी है। संवाद