मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर बी आर सी से सटे अटवा गांव के खेतों में तैयार हो रहा हेलीपैड
हर्रैया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ के पांच जुलाई के संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर है। हालांकि अभी संभावित पांच तारीख को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। मगर कार्यक्रम स्थल के आसपास सफाई कार्य के साथ हेलीपैड बनाने का का कार्य अंतिम चरण में है।
कस्बे के मोतीनगर वार्ड के पुराने परिषदीय विद्यालय परिसर में बने बीआरसी कार्यालय के मैदान में पीएम श्री विद्यालय के निर्माण का कार्य प्रस्तावित है। पांच जुलाई को इसी विद्यालय का शिलान्यास करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम संभावित है। पिछले महीने 24 तारीख को आने की सुगबुगाहट थी मगर किन्हीं कारणों से टल गया।
कार्यक्रम में कोई भी खामी न रह जाए इसके लिए मंडलायुक्त अखिलेश कुमार सिंह, डीआईजी संजीव कुमार त्यागी, डीएम कृतिका ज्योत्सना, एसपी डॉ यशवीर सिंह मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।