फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 72 घंटे बाद भी बहाल नहीं हुई बिजली आपूर्ति, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
महादेवा। सोमवार की मध्यरात्रि आई तेज आंधी के बाद महसों क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। आंधी का असर कहा जाए या फिर विभागीय लापरवाही बिजली उपकेंद्र महसो की बिजली 72 घंटे बीत जाने के बाद भी बहाल नहीं हो पाई है। इससे दर्जनों गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं और ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

ककरौली गांव के ओमप्रकाश एवं महेंद्र ने बताया कि उप केंद्र का जो नंबर है वह उठता नहीं है और वहां जाने पर आश्वासन देकर वापस भेज देते हैं लेकिन बिजली न आने से सभी लोगों की दिनचर्या पूर्ण रूप से प्रभावित हो गई है। उनका कहना है कि कुछ पोल गिरने के कारण तार भी क्षतिग्रस्त हो गए थे लेकिन मरम्मत कार्य विभागीय कर्मचारियों के अनुसार हो गया है, फिर भी बिजली उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। बिजली गुल रहने से लोगों की जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। घरों में इनवर्टर जवाब दे चुके हैं, जिससे रात में अंधेरे का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, मोबाइल चार्जिंग की समस्या के कारण लोगों का संपर्क भी प्रभावित हो रहा है। पानी की सप्लाई और अन्य जरूरी कामकाज भी बाधित हो रहे हैं। महसों के गंगाराम राधेश्याम, फूलचंदर, रामकमल, गुड्डू यादव, अमरनाथ, पृथ्वीराज आदि का कहना है कि भीषण गर्मी में बिजली न रहने से हालात और खराब हो गए हैं। उन्होंने विभाग से जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। उपकेंद्र महसों के अवर अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि महसो फीडर अंतर्गत बिजली सप्लाई बाधित हो गई है। ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें