बस्ती। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने निशुल्क बिजली की सुविधा
की मांग को लेकर बुधवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। अधीक्षण
अभियंता को विद्युत आयोग के अध्यक्ष केनाम ज्ञापन दिया। धरने की अध्यक्षता
विद्युत कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अशर्फी लाल ने की।
धरने में
शामिल सभी लोगों ने कहा कि विद्युत सुधार अधिनियम 1999 के तहत पहले
कर्मचारियों, अधिकारियों और पेंशनर्स को निशुल्क बिजली की सुविधा मिलती थी,
जिसे विद्युत नियामक आयोग ने समाप्त कर दिया गया।
अशर्फीलाल ने
बताया कि इसी को लेकर केंद्रीय कार्यालय के निर्देश पर धरना दिया गया। इस
मौके पर एएन सिंह, हरीराम मिश्र, कुर्बान अली, सूबेदार सिंह, ई. आरके
पांडेय, एके उपाध्याय, एसपी शुक्ल, बीपी सिंह, केएल मौर्य, रामललित चौधरी,
सालिगराम, शशिकांत मिश्र, रमजान अली, जगदंबिका प्रसाद उपाध्याय आदि मौजूद
रहे।