फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीओएस मशीन का सही प्रयोग न करने वालों पर होगी कार्रवाई : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीओएस मशीन का सही प्रयोग न करने वालों पर होगी कार्रवाई : डीएम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पुलिस लाइन सभागार में डीएम आशुतोष निरंजन ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने यूरिया की निकासी को लेकर विभागीय निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिन उर्वरक विक्रेताओं की ओर से पीओएस मशीन का प्रयोग सही तरीके से नहीं किया जा रहा है, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

पीओएस मशीन के नए वर्जन को अनिवार्य रूप से अपडेट कराएं। बीज वितरण की समीक्षा करते हुए डीएम ने निर्देशित किया की गोदामों पर उपलब्ध बीज को क्षेत्रीय कर्मचारियों के माध्यम से समय से वितरित किया जाए। बैठक के दौरान डीएम ने विभिन्न प्रसार कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय कर्मचारियों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के तहत आयोजित प्रदर्शन के बिल का एक सप्ताह के भीतर डीबीटी के माध्यम से भुगतान सुनिश्चित करें। कृषि यंत्रों के संदर्भ में उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय कर्मचारियों के माध्यम से टोकन लेने वाले कृषकों से संपर्क कर उनके बिल को अपलोड कराएं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी की बैठक में अनुपस्थिति पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने उप कृषि निदेशक को निर्देशित किया कि मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी का एक दिन का वेतन अवरुद्ध करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करें।
विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका, उप कृषि निदेशक डॉ. संजय कुमार त्रिपाठी, जिला कृषि अधिकारी संजेश कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें