बस्ती। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम रवीश गुप्ता ने मंगलवार को आईजीआरएस की समीक्षा की। खराब रैंकिंग पर नाराजगी जताई। निर्देश दिए कि सभी अधिकारी पोर्टल पर अपने विभाग से संबंधी प्रकरण न होने पर उसे लाल बटन पर क्लिक कर वापस कर दें।
कहा कि सभी अधिकारी आईजीआरएस की रैंकिंग में सुधार लाने में सहयोग करें। अपने-अपने विभाग से संबंधित आईजीआरएस के प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण कराना सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि सभी जन-शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समय भीतर किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से रैंकिंग मॉड्यूल में हुए बदलाव को भलीभांति समझने और शिकायत निस्तारण की कार्यवाही को त्वरित गति से करने के निर्देश दिए।
कहा कि किसी भी दशा में कोई प्रकरण डिफाल्टर की श्रेणी में नहीं आना चाहिए। अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी। सीडीओ सार्थक अग्रवाल, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, सीएमओ डाॅ. राजीव निगम, डीडीओ अजय कुमार सिंह, पीडी राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवादप