फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलेरी जनता की, पुलिस लूट रही वाहवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
कबीर हत्याकांड:
विज्ञापन

दिलेरी जनता की, पुलिस लूट रही वाहवाही
बस्ती। आरोपों से चौतरफा घिर चुकी जिला पुलिस श्रेय लेने का कोई भी मौका हथियाने से नहीं चूकी। दावा किया है कि कबीर तिवारी की हत्या कर भाग रहे दोनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दोनों को पिकौरा व रंजीत कॉलोनी के लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। सांसद हरीश द्विवेदी ने डीजीपी की तरफ से भेजे गए जांच अधिकारी/एडीजी अभियोजन आशुतोष पांडेय से भी बताई है।
बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे मालवीय रोड पर स्थित अग्रवाल भवन परिसर में बने मंदिर परिसर में भाजपा नेता व छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कबीर तिवारी गए थे। पैदल पहुंचे दो हमलावरों ने फायर झोंक दिया। गोली मारने के बाद भाग रहा एक शूटर गली में आसपास के लोगों के हत्थे चढ़ गया। जबकि दूसरा भागकर एक घर में जा घुसा था, जिसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने पकड़े गए अभय तिवारी निवासी निविया बहरामपुर थाना वाल्टरगंज, हाल मुकाम सुगर मिल कॉलोनी पुरानी बस्ती और अनुराग निवासी सेमरी थाना गोला बाजार हाल मुकाम माली टोला गांधीनगर थाना कोतवाली पर बलवा, हत्या के अलावा अवैध शस्त्र रखने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। दोनों के कब्जे से तीन तमंचे भी बरामद करना दर्शाया जिसे उसी समय बरामद किया गया था। इनमें दो 315 बोरे के तमंचे व एक देसी पिस्टल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी
कोतवाली पुलिस ने पकड़ में आए दोनों शूटरों अभय तिवारी एवं अनुराग को बलवा, हत्या, शस्त्र अधिनियम के तहत न्यायालय में पेश किया। सीजेएम की गैर मौजूदगी में प्रभारी सीजेएम श्वेता यादव की अदालत में दोनों प्रस्तुत किए गए। न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। दोनों की जमानत पर सुनवाई के लिए प्रभारी सीजेएम ने 23 अक्तूबर को पेशी की तिथि तय की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें