- 11 मई को होगी मतगणना, देर शाम तक होता रहा मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले के अलग-अलग विकास खंडों में प्रधान के छह पदों के साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के एक पद के लिए रविवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। सभी मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
बभनान प्रतिनिधि के अनुसार गौर विकास खंड के बाघाकांडर और तेनुईचेत सिंह ग्राम पंचायत में प्रधान पद पर देर रात तक मतदान जारी रहा। सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार सल्टौआ गोपालपुर के पिपरा जप्ती में 67.84 प्रतिशत मतदान हुआ है। मानिकचंद प्रतिनिधि के अलुसार साऊंघाट के पिपरा चंद्रपति में प्रधान पद पर हुए मतदान में 74.6 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार दुबौलिया विकास खंड के क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर वार्ड संख्या सात, आठ ,और नौ पर शाम छह बजे मतदान समाप्त होने पर कुल 52.58 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 755,मतदाताओ के सापेक्ष 397 मत पोल हुए यह जानकारी आरओ संजय शर्मा ने दी है। बहादुरपुर प्रतिनिधि के अनुसार बहादुरपुर ब्लाक क्षेत्र के मतदान केन्द्र सेमरा चीगन के पुनर्मतदान में 69.45 प्रतिशत मतदान हुआ। सदर के बेलगड़ी ग्राम पंचायत में प्रधान पद पर देर रात तक मतदान होता रहा।