बस्ती। जिला महिला चिकित्सालय में बने पोलियो बूथ पर रविवार को डीएम अनिल
कुमार दमेले ने बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाकर बूथ दिवस का शुभारंभ
किया।
इसके साथ ही जिले में 1522 बूथों पर पांच साल तक के बच्चों
को पोलियो की खुराक पिलाकर प्रतिरक्षित किया गया। चंद्रा क्लीनिक बडे़वन पर
रोट्ररी क्लब बूथ पर डॉ. रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने बच्चों को पोलियो की
खुराक पिलाई।
डीएम ने बताया कि इस बार के पोलियो प्रतिरक्षण अभियान
में पांच वर्ष तक के तीन लाख 73 हजार बच्चों को प्रतिरक्षित करने का
लक्ष्य है। अभियान की सफलता के लिए 54 चिकित्साधिकारी और 279 पर्यवेक्षक को
जिम्मेदारी दी गई थी।
इन सभी ने बूथों पर पल्स पोलियो अभियान की
निगरानी की। डीएम ने कहा कि अभियान की संवेदनशीलता को देखते हुए बूथ दिवस
पर ही अधिकाधिक लक्षित बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिला दिया जाए।
कहा
कि जो बच्चे बूथों पर पोलियो ड्राप पीने से वंचित रह जाएंगे उनको डोर टू
डोर भ्रमण करने वाली टीमें सोमवार से प्रतिरक्षित करेंगी। डीएम ने सल्टौआ
गोपालपुर और विक्रमजोत ब्लॉक में आच्छादन शत प्रतिशत किए जाने की आवश्यकता
पर बल दिया।
इस मौके पर सीएमओ डॉ जेपी सिंह, डॉ फकरेयार हुसेन,
डिप्टी सीएमओ डॉ सीएल कन्नौजिया, डॉ आई खान, डॉ राकेश मणि, डॉ आलोक राय, डॉ
हर्षित, डॉ सीके यादव, डॉ हलदार, डॉ गणेश यादव, एलके पांडेय, डीएचईआईओ
एसपी श्रीवास्तव, प्रसन्ना पांडेय सहित अन्य उपस्थित रहे।