बस्ती। एआई आधारित यक्ष एप चलाने में पारंगत करने के लिए मंगलवार को पुलिस लाइंस सभागार में पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।
एसपी अभिनंदन ने इस एप की खूबियां बताते हुए कहा कि एप चालने में पारंगत पुलिसकर्मी बड़ी वारदातों को जल्द खुलासा कर सकेंगे। उन्होंने एप में रियल टाइम डेटा एंट्री व अलर्ट सिस्टम का उपयोग करने के निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि दक्ष एप अपराध नियंत्रण, बीट पुलिसिंग को मजबूत करने एवं तकनीकी आधारित स्मार्ट पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए विकसित एक अत्याधुनिक एआई आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म है।
इस एप के माध्यम से अपराधियों का थानावार डेटाबेस, फोटो, वॉयस सैंपल, गैंग लिंक एनालिसिस, मूवमेंट अलर्ट, एआई आधारित संदिग्ध पहचान, वॉयस सर्च एवं रियल-टाइम निगरानी जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इससे अपराध रोकथाम, जांच एवं त्वरित कार्रवाई में अभूतपूर्व सहायता मिल रही है।