फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बनकटी में डीएम ने अलाव व रैनबसेरे की हकीकत परखी

विज्ञापन
बनकटी नगर पंचायत में पहुंची डीएम कृ​त्तिका ज्योत्सना। संवाद
विज्ञापन
बनकटी। डीएम कृत्तिका ज्योत्सना मंगलवार को नगर पंचायत बनकटी पहुंचीं। उन्होंने चंद्रनगर वार्ड मथौली स्थित रैनबसेरे का निरीक्षण किया। इस दौरान महिला, पुरुष कक्ष व बिस्तर, हीटर तथा शौचालय आदि की व्यवस्था जांची।
विज्ञापन

यहां रैनबसेरे में एक भी व्यक्ति मौजूद नहीं मिला। डीएम ने ईओ को निर्देशित किया अगले वर्ष किराए के भवन में रैन बसेरा संचालित करने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। देर शाम डीएम, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान और एसडीएम सदर शत्रुहन पाठक के अचानक पहुंचने से नगर पंचायत के अधिकारियों, कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति रही।
डीएम ने ईओ को रैनबसेरा दिखाने के लिए निर्देशित किया। रैनबसेरा कस्बे से दूर चंद्रनगर वार्ड में पाया गया। इस पर डीएम ने अगले वर्ष कस्बे के निकट रैन बसेरा स्थापित करने का निर्देश दिया। ताकि निराश्रित लोग इसका लाभ उठा सकें। कहा कि जो लोग रात में आश्रय के लिए परेशान हो रहे हो, उन्हें रैन बसेरे में शिफ्ट कराया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें