फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विजेता व निकटस्थ उम्मीदवार को कड़ी सुरक्षा में घर पहुंचाएगी पुलिस

Wed, 29 May 2024 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- एसपी ने मतगणना के दौरान की जाने वाली सुरक्षा की तय की रणनीति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मतगणना के दौरान और परिणाम घोषित होने के बाद बवाल न हो, इसके लिए पुलिस ने खास प्रबंध किया है। विजयी और निकटतम प्रतिद्वंदी को गणना के बाद कड़े सुरक्षा में घर पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, मतगणना परिसर में प्रवेश की व्यवस्था से लेकर मतगणना संबंधी सावधानियाें के बारे में चर्चा की गई।
लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना को लेकर सुरक्षा प्रबंध का खाका तैयार कर लिया गया है। मंगलवार को एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने सुरक्षा तंत्र मजबूत रखने के लिए आवश्यक इंतजाम करने को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों के साथ चुनाव कार्यालय में मंत्रणा की। कहा कि मतगणना परिसर की किले की तरह सुरक्षा घेरे में रखा जाएगा। स्ट्रांग रूम की त्रिस्तरीय सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। पूरे परिसर को तीन स्तरीय घेरे में बांटा गया है। आइसोलेशन, इनर कॉर्डन और आउटर कॉर्डन बनाए गए हैं। आइसोलेशन कॉर्डन की सुरक्षा के लिए सीएपीएफ की तैनाती की गई है। सीएपीएफ के जवान 24 घंटे शिफ्ट वार ईवीएम की सुरक्षा करेंगे। इनर कॉर्डन की सुरक्षा के लिए आर्म्ड पुलिस की तैनाती है। वहीं, आउटर कॉर्डन के लिए सिविल पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। निगरानी के लिए राजपत्रित अधिकारियों को लगाया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक संपूर्ण स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के नोडल अफसर बनाए गए हैं। सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय मजबूत बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही बैरिकेडिंग के बाहर भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए भी भारी पुलिस बल तैनात किया जाएगा। मतगणना के दौरान भारी संख्या में पीएसी भी तैनात की जाएगी। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह, क्षेत्राधिकारी रूधौली, यातायात प्रभारी, चुनाव सेल प्रभारी व अन्य संबंधित लोगों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए। जिस पर एसपी ने सहमति व्यक्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें