बस्ती। सड़क हादसों पर नियंत्रण कसने के लिए पुलिस ने मास्टर प्लान तैयार किया है। एसपी डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में हाईवे या प्रमुख मार्ग और संपर्क मार्गों के किनारे भारी वाहन खड़ा करने पर पुलिस सीज कर लेगी। इसके लिए टीमें लगातार पेट्रोलिंग करेंगी।
एसपी के निर्देश पर पुलिस ने रविवार अभियान की शुरूआत कर दी है। बस्ती- अयोध्या के बीच हाईवे के किनारे सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम की पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। ढाबों और होटलों के सामने सड़क के किनारे ट्रेलर, ट्रक, बस आदि बड़े वाहन दिन या रात के समय खड़े मिलेंगे तो पुलिस तत्काल संबंधित वाहन को सील करेगी। सड़क पर तीव्र ध्वनि में डीजे बजाते हुए चलने पर या सब्जी आदि के ठेलों पर चाइनीज लाउडस्पीकर से शोर मचाने पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी। होली पर्व के मद्देनजर होटल, ढाबों पर लगातार चेकिंग की जाएगी।