बनकटी। महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए लालगंज पुलिस थानाक्षेत्र के पाकरडाड़, हर्रैया, कचनी व मेहनौना समेत चार गांव में रविवार को बहू बेटी सम्मेलन का आयोजन कराएगी।
सम्मेलन में महिलाओं और बालिकाओं को मुख्यमंत्री सुमंगला योजना, महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों व विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी जाएगी। मिशन शक्ति फेज-पांच अभियान के तहत लालगंज पुलिस लगातार स्कूल व कॉलेजों में कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं के सशक्तीकरण, साइबर अपराध व महिला विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दे रही है। नए रोस्टर के अनुसार अब हर महीने के प्रत्येक रविवार को बहू बेटी सम्मेलन का आयोजन कर महिलाओं को जागरूक किया जाएगा। संवाद