फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: त्योहारों में खलल डालने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस

Wed, 19 Feb 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि, होली और ईद-उल-फितर जैसे त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। त्योहार को सकुशल कराने के लिए मंगलवार को थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि किसी भी पर्व और त्योहार में खलल डालने वालों से पुलिस शक्ति से निपटेगी।
विज्ञापन

कहा कि यदि कहीं पर कोई हुड़दंग या बाधा उत्पन्न करने की कोशिश करें तो उस गांव के चौकीदार, ग्राम प्रधान या संभ्रांत व्यक्ति फौरन इसकी सूचना डायल 112 पर दे सकते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करेगी।
उन्होंने बीट सिपाहियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान गांव में शरारती प्रवृत्त लोगों की सूची तैयार करें, ताकि त्योहार से पहले उन पर कार्रवाई की जा सके। एसओ ने ग्राम प्रधान और संभ्रांत व्यक्तियों से सहयोग करने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें