फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: यौन शोषण की सूचना पर हलकान रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज (बस्ती)। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की दोपहर में एक बच्ची के साथ यौन शोषण की सूचना पर पुलिस तीन घंटे तक हलकान रही। जांच-पड़ताल में पता चला सूचना गलत दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब तीन बजे किसी ने डायल 112 पर फोन कर सूचना दी कि 10 वर्षीय बच्ची का किसी ने यौन शोषणा किया है। यह सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। आनन-फानन कप्तानगंज पुलिस, सीओ कलवारी और फॉरेंसिक टीम गांव पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने घटना को लेकर करीब तीन घंटे तक छानबीन की। जब किसी ने यौन शोषण की बात नहीं बताई तो पुलिस लौट आई।
सीओ कलवारी संजय सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम गांव में गई थी। जांच-पड़ताल की गई, मगर यौन शोषण की पुष्टि नहीं हो पाई। इसके बाद पुलिस टीम लौट आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें