पैकोलिया। बियांका इंडस्ट्रीज के उत्पाद को लेने के बाद भुगतान करने में हीलाहवाली का मामला सामने आया है। बियांका गोल्ड इंडस्ट्रीज मिश्रौलिया दुर्वासा स्थित ऋचा विश्वकर्मा प्रोपराइटर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया की उनकी कंपनी वाॅल पुट्टी, सफेद सीमेंट आदि का उत्पादन कर बिक्री करती है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बलराज ट्रेडिंग कंपनी मिश्रौलिया दुर्वासा के प्रोपराइटर प्रेम चंद सोनी ने करीब दो साल का एग्रीमेंट किया गया है और उन्हें सामान दिया जाता है। कई बार उन्होंने भुगतान भी किया है। करीब दो लाख रुपये बकाया राशि हो जाने के बाद भुगतान में हीलाहवाली की जा रही है। कर्मचारी जब भुगतान की मांग करते हैं तो धमकी दी जाती है। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू ने बताया कि आरोपी पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।