फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की थ्योरी फेल, उलझती गई गुत्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की थ्योरी फेल, उलझती गई गुत्थी
विज्ञापन

नगर बाजार (बस्ती)। डेढ़ वर्ष की मासूम ईशू उर्फ आयशा की गला घोंटकर हत्या ऐसी पहेली बन गई है, जिसमें पुलिस की सारी थ्योरी फेल हो चुकी है। कानूनी दांव पेच में उलझ चुकी मर्डर मिस्ट्री में हालात ऐसे बन गए हैं कि उसकी मां दीपमाला हत्या के समय से ही लापता है। उसी पर बेटी की हत्या का मुकदमा दर्ज है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए खोज रह गई। अब फरार घोषित करते हुए न्यायालय में उसके घर की कुर्की की अनुमति मांगी है।
दूसरी तरफ दीपमाला के पिता यानी मृतका के नाना ने न्यायालय के आदेश पर ईशू के पिता पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा गया है कि दहेज के लिए दीपमाला के पति व ससुराल के लोगों ने उसकी हत्या करके लाश लापता कर दिया है। आरोप है कि उन्हीं लोगों ने ईशू को भी मौत के घाट उतारा होगा। अब पुलिस इस मामले में उलझ गई है। वह मां को मुलजिम माने या पिता को, यह तय करना सबसे बड़ी चुनौती है। तफ्तीश कर रहे प्रभारी निरीक्षक सतानंद पांडेय कहते हैं कि सभी वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए विवेचना की जा रही है। न्यायालय से कुर्की की अनुमति मांगी गई है। आदेश मिलते ही अनुपालन किया जाएगा। एसपी हेमराज मीणा का कहना है कि पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

बेटी की हत्यारोपी मां दीपमाला का घर कुर्क करने के लिए पुलिस आतुर तो है, लेकिन कुर्की के लिए उसे दीपमाला का सामान और संपत्ति तय करने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। कारण यह कि दीपमाला के ससुराल की संपत्ति उसके पति की है। वही पति जो बेटी की हत्या में पत्नी दीपमाला को आरोपित किया है। परेशानी यह है कि ससुराल की जो संपत्ति दुर्गा प्रसाद की है, वह दीपमाला की भी है। विवेचक सतानंद पांडेय का कहना है कि ससुराल यानी प्रसादपुर में दीपमाला के घर से जो दीपमाला का सामान होगा, सिर्फ उसे ही कुर्क किया जाएगा।
विज्ञापन

गुजरात में पली-बढ़ी थी दीपमाला
कलवारी थाने के केंवचा गांव निवासी श्याम बिहारी परिवार सहित गुजरात में रहते हैं। सूरत में पली-बढ़ी दीपमाला की शादी प्रसादपुर निवासी दुर्गा प्रसाद से वर्ष-2018 में हुई। नौ जून-2020 को दिन में करीब 11 बजे नगर थाने के प्रसादपुर निवासी दुर्गा प्रसाद की 18 माह की बेटी ईशू उर्फ आयशा की विस्तर पर लाश मिली थी। पत्नी दीपमाला भी उसी समय से लापता है। मृतका के पिता दुर्गा प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने उसकी मां दीपमाला की गला घोंटकर हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया, तभी से पुलिस को उसे तलाश रही है। मामले में पुलिस आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें